बीपी के मरीजों को जरुर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फ्रूट्स, सेहत रहेगी दुरुस्त

बीपी के मरीजों को जरुर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फ्रूट्स, सेहत रहेगी दुरुस्त

सेहतराग टीम

मानसून आने के बाद बारिश का मौसम हमें गर्मी में काफी राहत देता है। लेकिन ये जहां एक तरफ राहत देता वहीं दूसरी तरफ कई तरह की बीमारियां भी अपने साथ लाता है। बरसात के मौसम अक्सर लोगों का खान-पान सही नहीं होता है। लोग अलग-अलग तरह की कई उल्टी सीधी चीजों को खाना शुरू कर देते हैं। जो आपके लिए परेशानी सबब बन सकता है। और सबसे इन सबमें सबसे ज्यादा परेशानी ब्लड प्रेशर के मरीजों को हो सकती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर मरीजों को सीजनल फ्रूट्स खाने चाहिए। ये फ्रूट्स उनके ब्लड प्रेशर को तो कंट्रोल करेंगे ही साथ ही सेहत भी दुरुस्त रखेंगे।

पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डाइट चार्ट

चेरीज-

चेरी बारिश के मौसम में मिलने वाला एक लाभकारी फल है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी-खासी पावरफुल मात्रा पायी जाती है, जो ब्लड को कंट्रोल करता है। चेरी का सेवन ब्लड प्रेशर मरीजों को कई और बीमारियों से बचाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि चेरी में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। कई रिसर्च में भी बताया गया है कि अगर चेरी का सेवन नियमित किया जाए तो कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

जामुन जरूर खाएं-

बारिश के मौसम में आने वाला सबसे स्पेशल फल है जामुन। गहरे नीले रंग के जामुन ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जामुन में पोटैशियम की मात्रा बहुत अच्छी होती है, इसलिए जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। बीपी के मरीजों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जामुन डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।

अनार

अनार हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें भी अन्य फलों की तरह अच्छी-खासी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और हार्ट की बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है। अनार में विटामिन बी और फॉलेट होता है, जिससे शरीर में खून बनता है और ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखता है। अगर अनार का जूस पीने के बजाय इसके बीजों को चबाकर खाया जाए,  तो आपको बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

आड़ू-

आड़ू भी बेहद लाभकारी फल मन जाता है। लेकिन इसे खरीदते समय थोड़ा सावधानी की जरूरत होती है। दरअसल हमेशा गहरे पीले रंग के आड़ू चाहिए क्योंकि ऐसे आड़ू अच्छी तरह पके होते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होता है। आड़ू में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और कैरोटीन अच्छी-खासी मात्रा में होता है। आड़ू खाना हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आड़ू में फ्लोराइड होता है, जो दांतों के लिए अच्छा माना जाता है। आपको स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए।

सेब-

सेब ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। सेब भी ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए ब्लड प्रेशर रोगी सेब का सेवन भी कर सकते हैं। यह आपकी फिटनेस को मेनटेन रखने में आपकी मदद करता है। सेब में फाइबर और फ्लैवोनॉइड्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण रोजाना एक सेब खाने से आप अपने ब्लड प्रेशर को मैनेज कर सकते हैं। सेब में मौजूद फाइबर आपके पेट की समस्याओं को भी दूर रखता है।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में ब्लड प्रेशर बन सकता है खतरनाक, अपनाएं ये जीवनशैली, रहेंगे हमेशा फिट

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खाने चाहिए ये फल, ताकि बच्चा पैदा हो हष्ट-पुष्ट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।